उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने दो दिन में उठाया 21,000 मेट्रिक टन कूड़ा - महापौर, श्री जय प्रकाश
उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के पश्चात दो दिन में 21,000 मेट्रिक टन कूड़ा उठाया है। उन्होंने बताया कि निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद से युद्धस्तर पर कूड़ा उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म होने के बाद से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे है।
महापौर श्री जय प्रकाश ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में अधिकतर यूनियनों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है और जो कुछ बाकि यूनियन है उनके साथ भी सकारात्मक रूप से बातचीत चल रही है और जल्द ही सभी कर्मचारी अपनी हड़ताल खत्म कर कार्य पर लौटेंगे।
COMMENTS